नवादा नगर : मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. अकबरपुर से आने के क्रम में एनएच 31 पर माखर के पास बाइक का बैलेंस बिगड़ जाने से मोहम्मद आफताब व मोहम्मद अदनान घायल हो गया. पता चला है कि युवक नवादा आ रहा था इसी क्रम मे गड्ढे से बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से सिर में अधिक चोट लगे युवक मोहम्मद आफताब को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना की खबर मिलते ही जैकी हैदर, अफसर नवाब सहित कई लोग अस्पताल पहुंच कर घायल के इलाज में मदद करते दिखे.
दुर्घटना में दो युवक जख्मी, पटना रेफर
नवादा नगर : मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. अकबरपुर से आने के क्रम में एनएच 31 पर माखर के पास बाइक का बैलेंस बिगड़ जाने से मोहम्मद आफताब व मोहम्मद अदनान घायल हो गया. पता चला है कि युवक नवादा आ रहा था इसी क्रम मे गड्ढे से बाइक […]
