सर्वधर्म प्रार्थना को छात्रों ने किया आत्मसात

नारदीगंज इंटर स्कूल में स्काउड्स एंड गाइड्स के आवासीय प्रशिक्षण का समापन नारदीगंज : स्काउड्स एंड गाइड्स द्वारा आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सोमवार को सर्वधर्म प्रार्थना के साथ संपन्न हो गया. कार्यक्रम का आयोजन इंटर विद्यालय नारदीगंज में किया गया. समापन समारोह के मौके पर इंटर विद्यालय, ओड़ो के प्राचार्य अर्जुन प्रसाद सिन्हा, इंटर […]

नारदीगंज इंटर स्कूल में स्काउड्स एंड गाइड्स के आवासीय प्रशिक्षण का समापन

नारदीगंज : स्काउड्स एंड गाइड्स द्वारा आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सोमवार को सर्वधर्म प्रार्थना के साथ संपन्न हो गया. कार्यक्रम का आयोजन इंटर विद्यालय नारदीगंज में किया गया. समापन समारोह के मौके पर इंटर विद्यालय, ओड़ो के प्राचार्य अर्जुन प्रसाद सिन्हा, इंटर विद्यालय हिसुआ के शिक्षक मधुकर पांडेय, पेंशनर समाज के प्रखंड अध्यक्ष रामधनी प्रसाद ने छात्र व छात्राओं को देश प्रेम व अनुशासन के साथ एकता बनाये रखने का पाठ पढ़ाया.
इस दौरान भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का संगठन जिला आयुक्त रामअकबाल शर्मा ने उपस्थित छात्र व छात्रों को राष्ट्रीयता व देश प्रेम का संकल्प दिया. उन्होंने कहा छात्र व छात्राएं देश के भविष्य हैं. बच्चों में एकता व अनुशासन होना अनिवार्य है. तभी आप देश व समाज का विकास कर सकते हैं. साथ ही उन्होंने हिंदू, मुसलिम, सिख, ईसाई के बीच आपसी प्रेम, शांति, सौहार्दपूर्ण बनाये रखने पर बल दिया. मौके पर प्रशिक्षण में आये छात्र व छात्राओं ने कहा,
इस प्रशिक्षण के माध्यम से हमारे अंदर में राष्ट्रीयता की भावना, परोपकारिता, आत्मनिर्भरता, एकता व अनुशासन का समावेश हो गया है. हम जहां भी जायेंगे अपने परिवार,समाज के सभी लोगों को जानकारी देकर भटके हुए लोगों को सही रास्ते पर लाने का संकल्प लेता हूं. इस दौरान बच्चों में गजब का उत्साह देखा गया. इंटर विद्यालय नारदीगंज प्राचार्य सुनील कुमार शर्मा ने कहा यह कार्यक्रम पूर्णरूपेण सफल व प्रेरणादायक रहा. प्रशिक्षण से बच्चे काफी लाभान्वित हुए. उनके सुखद व उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं. जिले के 10 इंटर विद्यालयों के तकरीबन 200 छात्र व छात्राएं प्रशिक्षण में हिस्सा लिया. बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. प्रशिक्षण डीके सिंह की देखरेख में किया गया. मौके पर प्रशिक्षक संटु कुमार, मिथिलेश कुमार, अरविंद कुमार, राजीव कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्र्रशिक्षित किया. गाइड के रूप में ब्यूटी कुमारी ने भूमिका निभायी. आठ दिसंबर से नारदीगंज स्थित इंटर विद्यालय में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का प्रशिक्षण चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >