भाकपा माले ने निकाला संकल्प मार्च

नवादा नगर : बाबरी मसजिद गिराये जाने के खिलाफ एकता दिखाते हुए भाकपा माले द्वारा लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ संकल्प मार्च का आयोजन किया गया. नरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अांबेडकर पार्क से मार्च निकाल कर विभिन्न रास्ते से होता हुए संकल्प मार्च प्रजातंत्र चौक पहुंचा, कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा […]

नवादा नगर : बाबरी मसजिद गिराये जाने के खिलाफ एकता दिखाते हुए भाकपा माले द्वारा लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ संकल्प मार्च का आयोजन किया गया. नरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अांबेडकर पार्क से मार्च निकाल कर विभिन्न रास्ते से होता हुए संकल्प मार्च प्रजातंत्र चौक पहुंचा, कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की गंगा यमुना संस्कृति को तहस नहस करने की कोशिश हो रही है.

देश में भारतीय धरोहर को तोड़ने वालों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. देश में आपात जैसी स्थिति लगायी जा रही है, इसे कामयाब होने नहीं दिया जायेगा. कार्यक्रम में नरेश चंद्र शर्मा, भोला राम, सुदामा देवी, अजीत कुमार मेहता, उमेश प्रसाद, दानी विद्यार्थी, राम जतन सिंह, वसंती देवी आदि ने अपने विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >