अब किसान बाजारों में धान बचने को विवश

अभी तक नहीं हुआ किसानों का ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन रजौली : प्रखंड में अब तक धान क्रय केंद्र नहीं खुलने के कारण क्षेत्र के किसानों ने रजौली के बाजारों में रबी बीज व खाद के लिए धान बेचना शुरू कर दिया है. हालांकि सरकार द्वारा एक दिसंबर से प्रखंडों में पैक्स व व्यापार मंडलों के […]

अभी तक नहीं हुआ किसानों का ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन

रजौली : प्रखंड में अब तक धान क्रय केंद्र नहीं खुलने के कारण क्षेत्र के किसानों ने रजौली के बाजारों में रबी बीज व खाद के लिए धान बेचना शुरू कर दिया है. हालांकि सरकार द्वारा एक दिसंबर से प्रखंडों में पैक्स व व्यापार मंडलों के माध्यम से धान खरीद का लक्ष्य था. किसानों का ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण पैक्सों में धान खरीद की प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही किसानों से धान खरीद की जायेगी. बीसीओ अरुण कुमार ने बताया कि अभी धान में 24 प्रतिशत नमी पायी जा रही है. राज्य सरकार द्वारा जो मापदंड तय किये गये हैं उसके अनुसार 17.5 प्रतिशत नमी रहने पर ही धान की खरीद करनी है.
ऐसे में किसानों के समक्ष अजीब मुश्किलें उत्पन्न हो गयी है. ठंड के मौसम को देखते हुए फिलहाल धान की नमी में कमी की कोई उम्मीद नहीं दिखायी पड़ रही है. ऐसे में किसान कब तक सरकार द्वारा पैक्सों के माध्यम से धान खरीद की उम्मीद करें. किसान सरकार के रवैये से नाराज हैं. पिछले वर्ष देर से रुपये मिलने पर खाद, बीज खरीदने के लिए व्यापारियों से कर्ज लेकर खेती करनी पड़ी थी. इस कारण किसान मजबूर होकर कम दर पर ही धान व्यापारियों को बेच देने के फिराक में है. दर्जनों किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए कोई निर्णय लेना चाहिए, ताकि किसानों को धान की उचित कीमत के साथ-साथ धान बेचने में किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा. इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. इधर, दी नवादा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक अनिल प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले के चयनित पैक्सों को नौ लाख 22 हजार रुपये व व्यापार मंडल को 18 लाख 44 हजार रुपये धान की खरीद के लिए उसके खाते में भेज दिये गये हैं. रुपये की कोई कमी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >