नवादा सदर : जिला औषधि निरीक्षक संजीव कुमार ने लोगों से दवा की खरीद पर दुकानदारों से बिल प्राप्त करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि दवा की खरीद करने के उपरांत दवा दुकानदार द्वारा बिल नहीं दिये जाने पर मोबाइल नंबर 8805175538 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है.
औषधि निरीक्षक ने कहा कि असली दवाओं की पहचान उसके साथ प्राप्त बिल ही है. बिल के बिना आप कहीं भी कोई शिकायत नहीं कर सकते हैं. उन्होंने दवा दुकानदारों से भी प्रत्येक दवा की बिक्री पर खरीदार को बिल देने की बात कही है. बिल नहीं देने की शिकायत के बाद ऐसे दुकानदारों का लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है.
