सीडीपीओ कार्यालय के पास विरोध-प्रदर्शन करते ग्रामीण.
सेविका चयन में लगाया अनियमितता का आरोप
नवादा सदर : सदर प्रखंड की सोनसिहारी पंचायत अंतर्गत पछियाडीह के ग्रामीणों ने अभ्यर्थी बबीता कुमारी के नेतृत्व में सदर सीडीपीओ कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीणों का आरोप है कि सेविका पद की बहाली में धांधली की गयी है .पछियाडीह निवासी रंजीत मांझी की पत्नी बबीता कुमारी का आरोप है कि मैं इंटर पास हूं, सेविका पद के लिए आवेदन की थी. चयन को लेकर 23 सितंबर को केंद्र संख्या 365 व ग्राम सभा का आयोजन पर्यवेक्षिका पुष्पा देवी व जयनंदन सिंह की उपस्थिति में की गयी.
ग्राम सभा का आयोजन महादलित टोला को छोड़कर नरेश रविदास के घर में करके उसकी पत्नी सरिता देवी को चयन कर दिया गया, जो गलत है. जयनंदन सिंह का भतीजा राजेश कुमार भी ग्राम सभा में भाग लिया. ग्रामीणों ने जयनंदन सिंह पर आरोप लगाते हुए सीडीपीओ का घेराव किया. सीडीपीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया, तब ग्रामीण शांत हुए.
