राजघराना में त्योहारी धमाका शुरू

नवादा : पर्व-त्योहार की बढ़ती सक्रियता के बीच बाजार अपनी रंगत में आता दिख रहा है. हालांकि इसके लिए कारोबारियों ने बाजार का रूख खरीदारों के हिसाब से मोड़ा है. इसके लिए कई आकर्षक इनामी योजना लायी गयी है. कपड़ों के जानेमाने कारोबारी राजघराना ने दशहरा को स्पेशल टच देने को बेहद ही लुभावने उपहार […]

नवादा : पर्व-त्योहार की बढ़ती सक्रियता के बीच बाजार अपनी रंगत में आता दिख रहा है. हालांकि इसके लिए कारोबारियों ने बाजार का रूख खरीदारों के हिसाब से मोड़ा है. इसके लिए कई आकर्षक इनामी योजना लायी गयी है. कपड़ों के जानेमाने कारोबारी राजघराना ने दशहरा को स्पेशल टच देने को बेहद ही लुभावने उपहार टिकाऊ कपड़ों पर देने की घोषणा की है. यह स्कीम 20 सितंबर से 11 अक्तूबर तक चलेगा. राजघराना के मालिक सौरव अग्रवाल ने कहा कि इस बार कई डिजाइनर और नये रेज के कपड़े मंगवाये गये हैं.
यह सभी काफी कम दामों में उपलब्ध हैं. इसकी खरीद पर कई आकर्षक इनाम भी दिये जायेंगे. 2999 रुपये की खरीद पर एक केसरोल, 4999 रुपये की खरीद पर एक कटलरी सेट,10 हजार 999 रुपये की खरीद पर एक आयरन, 24 हजार 999 रुपये की खरीद पर एक मिक्सर, 49 हजार 999 रुपये की खरीद पर एक म्यूजिक सिस्टम व एक लाख की खरीद पर एक सिंफॉनी का कूलर उपहार में दिया जायेगा. शहर में राजघराना मेगा मार्ट में यह योजना लागू की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >