अवैध पार्किंग में पकड़ाये 25 इ-रिक्शा

थाना परिसर में लगा जब्त इ-रिक्शा. नवादा सदर : शहर में परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को अवैध पार्किंग के खिलाफ चलाये गये अभियान में 25 इ-रिक्शा को जब्त किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि शहर के प्रसाद बिगहा मुहल्ले में अवैध रूप से पार्किंग कर यात्रियों को बैठाने का काम इ-रिक्शा […]

थाना परिसर में लगा जब्त इ-रिक्शा.

नवादा सदर : शहर में परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को अवैध पार्किंग के खिलाफ चलाये गये अभियान में 25 इ-रिक्शा को जब्त किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि शहर के प्रसाद बिगहा मुहल्ले में अवैध रूप से पार्किंग कर यात्रियों को बैठाने का काम इ-रिक्शा चालकों द्वारा किया जा रहा था. ऐसे रिक्शा चालक परिवहन विभाग से रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराये हैं.
इसके कारण भविष्य में होने वाली किसी घटना पर इ-रिक्शा को चिह्नित करना मुश्किल हो जायेगा. ऐसे रिक्शा चालकों को निबंधन के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस लेना जरूरी होगा. जब्त सभी इ- रिक्शा को नगर थाने में लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >