नवादा(सदर) : गुरुवार से पंचांग के अनुसार लगन शुरू होने के साथ ही नवादा के शोभिया मंदिर प्रांगण में शादी करनेवालों की भीड़ बढ़ गयी है. मुख्य मंदिर के साथ ही अन्य मंदिर प्रांगण में कई जोड़े शादी कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया. सुबह से देर रात तक चट मंगनी-पट ब्याह कराने के लिए लोग शोभिया मंदिर पहुंचे.
जिला के ग्रामीण इलाकों के साथ ही दूसरे जिले के लोग भी अपने बच्चों की शादी मंदिर में कराते देखे गये. मंदिर में भीड़ इस कदर थी कि शादी कराने के लिए लोग पंडित जी को खोजते फिर रहे थे. शादी के लिए कटाये गये रसीद के अनुसार, गुरुवार को 37 जोड़े वर-वधु शादी के बंधन में बंध गये. प्रशासन की सख्ती के कारण नाबालिग बच्चों की शादी पहले लगन में नहीं हुई.
