घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति राख

नारदीगंज : गुरुवार को नारदीगंज बाजार स्थित मुसलिम मोहल्ले में एक घर में आग लगने की घटना घटी. इसमें रहमत मियां के घर में रखे 10 हजार से अधिक रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस दौरान घर में रखे अजान, वस्त्र, छप्पर,जेवरात समेत अन्य सामग्री जल गये. आग लगने के कारणों का […]

नारदीगंज : गुरुवार को नारदीगंज बाजार स्थित मुसलिम मोहल्ले में एक घर में आग लगने की घटना घटी. इसमें रहमत मियां के घर में रखे 10 हजार से अधिक रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस दौरान घर में रखे अजान, वस्त्र, छप्पर,जेवरात समेत अन्य सामग्री जल गये. आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका. मोहम्मद असलम, डाॅ मुर्तजा खान, आशो आलम, आमीर अंसारी समेत अन्य ग्रामीणों काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पीड़ित परिजनों ने सीओ अजय कुमार को सूचना देकर आपदा राहत कोष से क्षतिपूर्ति की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >