बदले गये मुफस्सिल थानाध्यक्ष

नवादा : पथरा इंगलिश में हुई घटना के मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष को हटा दिया गया है. उन्हें लाइन हाजिर करते हुए इनके स्थान पर संजय कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया है. एसपी विकास वर्मन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इधर, 22 मई के बाद से […]

नवादा : पथरा इंगलिश में हुई घटना के मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष को हटा दिया गया है. उन्हें लाइन हाजिर करते हुए इनके स्थान पर संजय कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया है. एसपी विकास वर्मन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इधर, 22 मई के बाद से थानाध्यक्ष की संलिप्तता की चर्चा हो रही थी. इसे लेकर विभाग के वरीय अधिकारियों तक बातें पहुंचायी गयी थी. अंतत: पुराने थानाध्यक्ष राजेश रंजन को लाइन हाजिर करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >