पथरा इंगलिश की घटना साजिश : विधायक

आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा करेगी आंदोलन विधायक ने पथरा इंगलिश के पीड़ित परिजनों से मिल कर दी सांत्वना नवादा (नगर) : पंचायत चुनाव के दौरान मुफ्फिसल थाना क्षेत्र के पथरा इंग्लिश स्थित अल्पसंख्यक परिवारों के साथ मारपीट की घटना में घायल हुए लोगों से मिलने गुरुवार को हिसआ विधायक अनिल सिंह, भाजपा […]

आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा करेगी आंदोलन
विधायक ने पथरा इंगलिश के पीड़ित परिजनों से मिल कर दी सांत्वना
नवादा (नगर) : पंचायत चुनाव के दौरान मुफ्फिसल थाना क्षेत्र के पथरा इंग्लिश स्थित अल्पसंख्यक परिवारों के साथ मारपीट की घटना में घायल हुए लोगों से मिलने गुरुवार को हिसआ विधायक अनिल सिंह, भाजपा नेताओं के साथ पथरा इंग्लिश पहुंचे.
वहां की हालत देख कर वह द्रवित हो गये. विधायक ने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाली ऐसी घटनाएं सुनियोजित साजिश के तहत की गयी है.
उन्होंने कहा कि घटना के चार दिनों बाद भी स्थल को देखकर उसकी स्थिति का पता लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि एक जाति विशेष के लोगों को सुनियोजित तरीके से टारगेट कर पिटाई की गयी है. लोगों की पिटाई के साथ-साथ लूट और वाहनों को क्षतिग्रस्त करने की घटना जंगलराज का उदाहरण प्रस्तुत करता है.
उन्होंने पुलिस प्रशासन से घटना के लिए जिम्मेवार लोगो के खिलाफ कार्रवाई करने व पीड़ित परिजनों को समुचित सुरक्षा तथा क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि घटना के लिए जिम्मेवार मुख्य आरोपित सुरेंद्र यादव, बृजा यादव व अशोक यादव के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी, तो भारतीय जनता पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी.
उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जातिय उन्माद को हवा देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया जाना जरूरी है. मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ही मोबाइल से पीड़ित परिजनों से बातचीत की. बातचीत के क्रम में पीड़ितों ने मंत्री को बताया कि स्थानीय इंस्पेक्टर राकेश रंजन के रहते लोगों को न्याय मिलना संभव नहीं है. इंस्पेक्टर के उपस्थिति में ही असामाजिक तत्व पर राईफल चमका रहे थे.
ग्रामीणों ने मंत्री से कहा कि पुलिस पीकेट में होमगार्ड के जवानों के बजाय जिला पुलिस के जवानों को तैनात किया जाये. पीड़ितों से जानकारी लेने के बाद केंद्रीय मंत्री ने पटना जोन के आईजी तथा नवादा पुलिस अधीक्षक से बात कर इंस्पेक्टर राकेश रंजन को मुफ्फसिल थाने से हटाने तथा पीड़ित परिजनों को समुचित सुरक्षा देने की मांग की है.
वहां से मिलने के बाद विधायक अनिल सिंह, सांसद प्रतिनिधि बिट्टू शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष निरंजन कुमार पप्पू सिंह तथा रामानुज कुमार सदर अस्पताल में घायल लोगों का भी हालचाल लेने पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >