बिहार : नवादा में अभ्रक खदान में दबकर 4 की मौत!

नवादा : बिहार के नवादा में आज एकअवैध अभ्रक खदान में चालधंसने से चार लोगों की मौत की सूचनाहै. घटना राज्य के रजौली थाना क्षेत्र का बताया जाता है. जानकारी के अनुसार रजौली थाना क्षेत्र के सदवा ललची माइका माइंस में रोजाना की तरह लोग माइका चुनने गये थे. यह इलाका डोमचांच सपही से करीब […]

नवादा : बिहार के नवादा में आज एकअवैध अभ्रक खदान में चालधंसने से चार लोगों की मौत की सूचनाहै. घटना राज्य के रजौली थाना क्षेत्र का बताया जाता है. जानकारी के अनुसार रजौली थाना क्षेत्र के सदवा ललची माइका माइंस में रोजाना की तरह लोग माइका चुनने गये थे. यह इलाका डोमचांच सपही से करीब आठ किलोमीटर दूर है. माइका चुनने के दौरान चाल धंसने से सभी लोग दब गये. हादसेमें चार लोगों की मौत हो गयी.

मृतकों में दो रजौली के सेवइयाटांड पंचायत के सिरसियाटांड गांव के बताए जाते हैं, जबकि दो मृतक डोमचांच के पारहो पंचायत के सिजुआ निवासी हैं. समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना के बावजूद संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >