नरहट में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त

एक ड्राइवर व एक अन्य युवक हिरासत में नरहट : नदी से बालू का उठाव पर रोक के बावजूद अवैध तरीके से बालू का उठाव करने के कारण शुक्रवार को पुलिस तीन बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया. जानकारी के अनुसार, दो ट्रैक्टर बदलपुर के पास से व एक ट्रैक्टर सहगाजीपुर के पास से जब्त […]

एक ड्राइवर व एक अन्य युवक हिरासत में
नरहट : नदी से बालू का उठाव पर रोक के बावजूद अवैध तरीके से बालू का उठाव करने के कारण शुक्रवार को पुलिस तीन बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया. जानकारी के अनुसार, दो ट्रैक्टर बदलपुर के पास से व एक ट्रैक्टर सहगाजीपुर के पास से जब्त कर थाने लाये गये है़
एक ट्रैक्टर सहगाजीपुर दानीनगर के पास से, तो दूसरा चांदी मोड़ से नदी से बालू अवैध तरीके से लोड कर रहा था. एक बालू लदा ट्रैक्टर का नंबर बीआर 27 सी 8617 है, जबकि दो ट्रैक्टर बिना नंबर के हैं. इस दौरान पुलिस ने सैदापुर से ट्रैक्टर ड्राइवर मुकेश रविदास के अलावा एक और युवक को संजीव कुमार को हिरासत में लिया है. इस संबंध में संजीव ने बताया कि वह बाइक से जा रहा था, तो कुछ देर के लिए ट्रैक्टर के पास खड़ा हो गया था. वहीं, पुलिस का कहना है कि वह ट्रैक्टर को भगाने की कोशिश कर रहा था. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि तीनों जब्त ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू उठाव करने का केस दर्ज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >