दो नये पावर सब स्टेशन तैयार लोगों को जल्द मिलेगी बिजली

पहल. बेहतर सप्लाइ के लिए पुराने सब स्टेशनों की क्षमता का हो रहा विस्तार जिला में उपलब्ध बिजली का वितरण सही ढंग से हो इसके लिए नये पावर सब स्टेशन बनाने के साथ पुराने सब स्टेशनों की क्षमता का विस्तार किया गया है. आधारभूत संरचना में सुधार करते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली […]

पहल. बेहतर सप्लाइ के लिए पुराने सब स्टेशनों की क्षमता का हो रहा विस्तार
जिला में उपलब्ध बिजली का वितरण सही ढंग से हो इसके लिए नये पावर सब स्टेशन बनाने के साथ पुराने सब स्टेशनों की क्षमता का विस्तार किया गया है. आधारभूत संरचना में सुधार करते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभाग काम कर रहा है. जिले में तीन नये पीएसएस बनाये गये है. जबकि एक पावर सब ग्रिड का निर्माण चल रहा है. शहरी क्षेत्र में आपूर्ति बढ़ाने के लिए न्यू पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ायी जा रही है.
नवादा (नगर) : बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए बिजली विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है. इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार लाने के साथ नये पावर सब स्टेशन बनाने व पुराने सब स्टेशनों की क्षमता में विस्तार किया गया है. बिजली की उपलब्धता लोगों तक आसानी से हो, इसके लिए विभाग कार्ययोजना के तहत काम कर रही है. हालांकि तकनीकी खराबी व जर्जर पुराने तार की वजह से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है. विभाग जिस प्रकार से नये निर्माण को बढ़ावा दे रही है. उसी प्रकार रखरखाव की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की जरूरत है.
जिले में 14 पावर सब स्टेशन संचालित है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली आपूर्ति की जाती है. दो नये पावर सब स्टेशनों को बनाकर तैयार कर लिया गया है. इसे भी जल्द शुरू करने की योजना है. जिले में 65 मेगावाट से अधिक बिजली की खपत है. पावर ग्रिड के अनुसार यह उपलब्धता सामान्य दिनों में रहती है. यदि इसका वितरण सही तरीके से हो तो उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक बिजली का लाभ मिल सकेगा.
पावर स्टेशन की क्षमता बढ़ी : शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगे पावर सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को ठीक करने में मदद मिल रही है. जिला मुख्यालय में बने ओल्ड पीएसएस में 10 एमवीए का दो व पांच एमवीए का एक पावर ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है.
इसी प्रकार न्यू पावर सब स्टेशन की क्षमता को बढ़ाने का काम किया जा रहा है. यहां 10 एमवीए का एक पावर ट्रांसफॉर्मर पहले से लगा था. नया 10 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम किया जा रहा है. इसके अलावे हिसुआ, ओढनपुर, खनवां, रजौली, अकबरपुर, वारिसलीगंज, कौआकोल, रोह आदि पीएसएस का क्षमता बढ़ाया गया है.
काशीचक पीएसएस में शुरू हुआ काम : काशीचक में बने पावर सब स्टेशन ने काम करना शुरू कर दिया है. पीएसएस चालू हो जाने से स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता बढ़ गयी है. पंचायत चुनाव के पूर्व जिला स्तर के पदाधिकारियों ने समझौता करा कर पीएसएस चालू करने में हुए विवाद को समाप्त करा कर पीएसएस चालू करवा दिया गया है.
इसके अलावे मंझवे व पौरा गांव में बने पीएसएस को भी जल्द चालू करने की तैयारी चल रही है. इसके पूर्व खनवां पीएसएस को शुरू किया गया था.
कई पीएसएस की क्षमता बढ़ाने की है योजना : डिमांड के अनुसार आपूर्ति के लिए कुछ पीएसएस की क्षमता बढ़ाने की भी योजना है. हिसुआ में पांच एमवीए का तीन पावर ट्रांसफॉर्मर काम कर रहा है. जबकि पांच एमवीए का दो पावर ट्रांसफॉर्मर रिजर्व में रखा गया है. इसके अलावे ओढनपुर में भी पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर रखा है, जो जरूरत के अनुसार शुरू किया जायेगा. नये ट्रांसफॉर्मर लगने से विद्युत आपूर्ति की क्षमता में विस्तार होगा.
गड़बड़ी होने पर कर सकते हैं शिकायत : नयी व्यवस्था से उपभोक्ताओं को कुछ गड़बड़ी की शिकायत भी हो सकती है. इस शिकायत को दूर करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा नयी व्यवस्था के तहत प्रत्येक माह के 15 तारीख को स्पेशल कैंप लगाने की घोषणा की गयी है.
यदि उस दिन कार्यालय बंद रहता है, तो उसके बाद खुलने वाले अगले दिन भी यह कैंप आयोजित किया जायेगा. ताकि कैंप में उपभोक्ताओं के संबंधित शिकायतों को तत्परता पूर्वक दूर किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >