नवादा (सदर) : शहर के अस्पताल रोड स्थित प्रधान डाकघर के समीप से पुलिस ने एक शराबी युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अपना नाम जितेंद्र कुमार व काशीचक का रहनेवाला बताता है.
नगर थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शराब पीकर सड़क पर अनियंत्रित होकर चल रहे जितेंद्र की तलाशी ली गयी, तो उसके पास से देसी एक पिस्टल बरामद किया गया है. पुलिस युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गयी है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की तहकीकात युवक के होश आने के बाद ही किया जा सकता है. आखिर किस उद्देश्य से युवक अवैध पिस्टल को अपने पास रखे हुए था.
