नगर पर्षद में 41 करोड़ का आम बजट पारित

नवादा (सदर) : गुरुवार को नगर पर्षद में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए सर्वसम्मति से 41 करोड़ रुपये का आम बजट पारित किया गया. मुख्य पार्षद इजहार रब्बानी की अध्यक्षता में आयोजित वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने आम बजट सभा में रखी, जिसे दो दर्जन से अधिक सदस्यों ने […]

नवादा (सदर) : गुरुवार को नगर पर्षद में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए सर्वसम्मति से 41 करोड़ रुपये का आम बजट पारित किया गया. मुख्य पार्षद इजहार रब्बानी की अध्यक्षता में आयोजित वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने आम बजट सभा में रखी, जिसे दो दर्जन से अधिक सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया.
मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि कुल वार्षिक बजट का 25 प्रतिशत रुपये शहरी गरीबी को दूर करने के लिए किया जाना है.
नगर पर्षद द्वारा तैयार किया जा रहा बजट में आम लोगों से भी राय मांगी गयी थी. परंतु शहर के किसी नागरिक ने भी इस संबंध में अपना मंतव्य नहीं दिया. बजट सत्र में बगैर किसी मुद्दे यह बजट पारित किया गया.
इस मौके पर उप मुख्य पार्षद सरोज सिंह के साथ ही रीना कुमारी, सरोज सिंह, दिवेन कुमार राय, प्रशांत राय, मौजी राम, राजेश कुमार मुरारी, श्रवण शाहीन, सुनील देवी, कंचन कुमारी, जूही परवीन, सुनील कुमार के साथ ही अन्य सदस्य भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >