छाया रहा बुजुर्गों को प्रताड़ित करने का मामला

नवादा(सदर) : गुरुवार को आयोजित जिलाधिकारी के साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम में कई बुजुर्गों ने अपने परिजनों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया. वहीं कई लोगों ने राशन-केरोसिन वितरण नहीं होने का मामला दर्ज कराया. पकरीबरावां प्रखंड के बाजपुर निवासी, 79 वर्षीय सुरजु यादव ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अपने ही पुत्रों द्वारा प्रताड़ित […]

नवादा(सदर) : गुरुवार को आयोजित जिलाधिकारी के साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम में कई बुजुर्गों ने अपने परिजनों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया. वहीं कई लोगों ने राशन-केरोसिन वितरण नहीं होने का मामला दर्ज कराया. पकरीबरावां प्रखंड के बाजपुर निवासी, 79 वर्षीय सुरजु यादव ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अपने ही पुत्रों द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत की है.

1997 में बीसीसीएल से सेवानिवृत्त होने के बाद सुरजु यादव ने सात बीघा जमीन की खरीदारी कर अपने पुत्रों में बांट दिया. इसके बाद भी पुत्र व पुत्रवधु द्वारा लगातार प्रताड़ित करने की शिकायत की है. इधर, रजौली थाना क्षेत्र के पसरैला गांव निवासी 80 वर्षीय हरि सिंह ने अपने दामाद विजय सिंह पर प्रताड़ित कर घर से निकालने की शिकायत की है.

जनवरी 2015 में रजौली तत्कालीन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह द्वारा हरि सिंह को ससम्मान रखने का आदेश विजय सिंह को दिया था. इसके बाद भी विजय सिंह द्वारा पड़ताड़ित किये जाने पर हरि सिंह ने जनता दरबार का दरवाजा खटखटाया. जनता दरबार में इसके अलावे भूमि विवाद, रंगदारी, बेवजह मुकदमें में फंसाने, दहेज उत्पीड़न जैसे मामले छाये रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >