नवादा (नगर) : कंपीटीशन प्रमोशन सोसाइटी (सीपीएस) नयी दिल्ली द्वारा आयोजित ओलिंपियाड परीक्षा में विकास एकेडमी के 48 बच्चों ने लेवल टू के लिए क्वालिफायड कर नया इतिहास रचा है.
स्कूल के 102 बच्चों ने विभिन्न विषयों में लेवल टू के लिए सफलता प्राप्त की है. गणित में कुल 89 बच्चे शामिल हुए थे. इनमें 38 बच्चे क्वालिफायड हुए हैं. साइंस में नौ बच्चों ने भाग लिया था, जिसमें छह ने सफलता पायी है. अंगरेजी में चार में तीन बच्चों ने सफलता हासिल की है. इन सफल बच्चों में से 11 बच्चों ने गोल्ड मेडल, सात ने सिल्वर मेडल, चार ने ब्राउंच मेडल के लिए क्वालिफायड किया है.
इनका स्टेट लेवल की परीक्षा 25 व 26 फरवरी को लिया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्या रेणु राय ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल बच्चों का यह शानदार प्रदर्शन सभी के लिए खुशी का विषय है. सफल बच्चों में नृत्या, अंश कश्यप, पिंशी शर्मा, अमृता, सुरभी शाश्वत, शीतल चौहान, ऋषभ, मानसी, आरूषी, मयंक सर्वप्रिय, सगुण, नीशी आदि प्रमुख है. विद्यालय परिवार ने बच्चों की इस सफलता पर खुशी जताया है तथा सभी सफल बच्चों को पुरस्कृत करने की बात कही.
