मेंटेनेंस के कारण हो रही बिजली आपूर्ति बाधित

नवादा (नगर) : विद्युत विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों के तार व पोलों में मेंटेनेंस कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति बाधित की जा रही है. गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार को दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. विभाग के अधिकारियों के अनुसार फीडर नंबर एक में मेंटेनेंस का काम होने के कारण बिजली आपूर्ति […]

नवादा (नगर) : विद्युत विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों के तार व पोलों में मेंटेनेंस कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति बाधित की जा रही है. गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार को दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति बाधित रही.
विभाग के अधिकारियों के अनुसार फीडर नंबर एक में मेंटेनेंस का काम होने के कारण बिजली आपूर्ति बंद रही. क्षेत्र में कई जगह तारों को ठीक किया गया व पोल के जंफर भी बदले गये गये हैं. शहरी क्षेत्रों में नये तार व पोल लगाने का काम भी प्राइवेट एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है. इस कारण भी बिजली आपूर्ति बाधित रहती है. विद्युत सहायक कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार भारती ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के तारों व पोलों में कई जगहों पर मरम्मत की
आवश्यकता थी. इसके लिए अभियान चलाकर मेंटेनेंस का काम किया गया. इसके कारण शहरी क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >