मां व पत्नी को पीट-पीट कर गंभीर रूप से किया जख्मी

नवादा (सदर) : शहर के मिर्जापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप रहनेवाले पप्पू मिस्त्री ने मंगलवार की रात लांछन लगा कर अपनी मां व पत्नी को पीट-पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और अपने छोटे-छोटे बच्चों को भी भटकने के लिए रोड पर छोड़ दिया. घायल कोसमा देवी व पिंकी देवी ने न्याय की […]

नवादा (सदर) : शहर के मिर्जापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप रहनेवाले पप्पू मिस्त्री ने मंगलवार की रात लांछन लगा कर अपनी मां व पत्नी को पीट-पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और अपने छोटे-छोटे बच्चों को भी भटकने के लिए रोड पर छोड़ दिया. घायल कोसमा देवी व पिंकी देवी ने न्याय की गुहार के लिए महिला थाने का दरवाजा खटखटाया है.
बुधवार की दोपहर महिला थाने पहुंची सास व बहू ने बताया कि पिछले दस वर्षों से पप्पू मिस्री घर का खर्चा नहीं चला रहा है. बच्चे की पढ़ाई की फीस भी नहीं जमा कर रहा है. भोजन के लिए बच्चे तरस रहे हैं. सास-बहू दूसरे के घरों में चूल्हा-चौका कर घर का खर्चा चला रहे हैं. मंगलवार की रात
नशे में धुत पप्पू ने कई लांछन लगा कर उनलोगों
के साथ मारपीट की और उनके साथ चार छोटे-छोटे बच्चों को भी घर से निकाल दिया. सास-बहू की आपबीती सुन कर महिला थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी ने आरोपित पप्पू मिस्त्री को गिरफ्तार करने के लिए पुलिसबल को मिर्जापुर भेजा, परंतु
वह घर पर नहीं मिला. पप्पू मिस्त्री के खिलाफ महिला थाने में महिला उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >