चुनाव में शौचालय बन रही समस्या

काशीचक : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उम्मीदवारी के लिए घरों में शौचालय होने की अनिवार्यता को लेकर उम्मीदवार परेशान हैं. काशीचक प्रखंड की आवादी 75105 है़ सात पंचायतों के रोस्टर अनुमोदन होने के बाद जिन पंचायतों में अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति को लिए विभिन्न पदों पर आरक्षण किया गया है वहां उम्मीदवारों के लिए अपना […]

काशीचक : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उम्मीदवारी के लिए घरों में शौचालय होने की अनिवार्यता को लेकर उम्मीदवार परेशान हैं. काशीचक प्रखंड की आवादी 75105 है़
सात पंचायतों के रोस्टर अनुमोदन होने के बाद जिन पंचायतों में अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति को लिए विभिन्न पदों पर आरक्षण किया गया है वहां उम्मीदवारों के लिए अपना शौचालय होना चुनाव लड़ने में बाधा डाल रहा है़ ऑकड़ों के अनुसार आज भी प्रखंड क्षेत्र के हजारों गरीब परिवार के पास शौचालय नहीं है.
गरीब सरकार के इस शर्त के पक्षधर तो है. लेकिन वर्तमान स्थिति में यह बाध्यता रही तो उम्मीदवारी को उत्सुक दर्जनों उम्मीदवार चुनाव से बाहर हो जायेगें. सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद अधिकतर अनुसूचित जाति परिवार को आज भी सरकार की ओर से शौचालय का लाभ नहीं मिल पाया है़ शौचालय बनाने की योजना मनरेगा एवं स्वच्छता मिशन को सौंपी गयी थी़ जो आज भी विफल है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >