आपराधिक गतिविधियों के अड्डे बने लॉज

नवादा (नगर) : जिला में विद्यार्थियों को रहने के लिए लॉज व होस्टल की व्यवस्था कई मुहल्लों में प्राइवेट स्तर पर बनायी गयी है. लेकिन, इन लॉज व होस्टलों का किसी प्रकार का निबंधन नहीं होने के कारण कई आपराधिक तत्व के लोग भी इन छात्रावासों में आसानी से रह कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम […]

नवादा (नगर) : जिला में विद्यार्थियों को रहने के लिए लॉज व होस्टल की व्यवस्था कई मुहल्लों में प्राइवेट स्तर पर बनायी गयी है. लेकिन, इन लॉज व होस्टलों का किसी प्रकार का निबंधन नहीं होने के कारण कई आपराधिक तत्व के लोग भी इन छात्रावासों में आसानी से रह कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.
पुलिस प्रशासन द्वारा हो रहे अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लॉज व होस्टलों में छापेमारी की बात भी कही गयी है. लेकिन, इसका कोई असर नहीं दिख रहा है. जिला मुख्यालय में मिर्जापुर, मालगोदाम, राम नगर, नवीन नगर, मंगर बिगहा, मोती बिगहा, पारनवादा, आंबेडकर नगर, न्यू एरिया सहित कई मुहल्लों में विद्यार्थी लॉज होस्टल के रूप में डेरा लेकर रहते है. तथा पढ़ाई करने का काम करते हैं.
इन्हीं कुछ लॉजों व होस्टलों में आपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्व के लोग भी अपना पनाह आसानी से ढूंढ लेते हैं. खासकर वैसे मुहल्ले जहां घनी आबादी है वहां एक दो घरों में केवल लड़कों को पढ़ने के लिए मकान मालिक द्वारा लॉज उपलब्ध कराया जाता है.
यहां लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाओं की शिकायत भी मिलती है. मंगलवार को पार नवादा, अांबेडकर नगर में रंजीत चौहान के मकान में 15 से 20 लड़कों के लिए बने लॅाज में मारपीट की घटना हुई. लड़कियों के साथ छेड़खानी को लेकर कई बार स्थानीय थाने में भी शिकायत की गयी है. लॉज व होस्टलों को निबंधित कर वहां रहनेवाले छात्रों की सूची जिला प्रशासन को अपने पास अनिवार्य रूप से रखनी चाहिए. ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी. किसी प्रकार की अपराधिक घटना करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >