आंगनबाड़ी केंद्रों पर आज बंटेगा टीएचआर

नवादा कार्यालय : समेकित बाल विकास योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से शनिवार को टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण होगा. गौरतलब है कि 15 जनवरी को कम आवंटन के कारण कुछ केंद्रों पर टीएचआर का वितरण नहीं हो पाया था. जहां वितरण नहीं हो पाया था उन केंद्रों पर शनिवार को टीएचआर बंटेगा. […]

नवादा कार्यालय : समेकित बाल विकास योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से शनिवार को टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण होगा. गौरतलब है कि 15 जनवरी को कम आवंटन के कारण कुछ केंद्रों पर टीएचआर का वितरण नहीं हो पाया था. जहां वितरण नहीं हो पाया था उन केंद्रों पर शनिवार को टीएचआर बंटेगा.
डीएम मनोज कुमार ने टीएचआर वितरण के दिन सभी बीडीओ, सीओ, वरीय पदाधिकारी, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका व डीपीओ को निर्देश दिया है कि उपलब्ध कराये गये प्रपत्र के अनुसार कम से कम पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर उसी दिन शाम में जिला मुख्यालय में अपना प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे. इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर संबंधित पदाधिकारी भी जिम्मेवार होंगे. 30 जनवरी को कुल 762 केंद्रों पर जनवरी माह के टेक होम राशन का वितरण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >