गरमा फसल लगाने की मिली जानकारी

नवादा (नगर) : जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला की शुरूआत स्थानीय हरिश्चंद्र स्टेडियम के मैदान में शुक्रवार को हुआ. 22 व 23 जनवरी को चलनेवाले इस मेले में किसानों के लिए लगभग 35 स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के कृषि यंत्र उपलब्ध कराये गये है कार्यक्रम की शुरुआत डीएओ सुनील कुमार, आत्मा के परियोजना […]

नवादा (नगर) : जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला की शुरूआत स्थानीय हरिश्चंद्र स्टेडियम के मैदान में शुक्रवार को हुआ. 22 व 23 जनवरी को चलनेवाले इस मेले में किसानों के लिए लगभग 35 स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के कृषि यंत्र उपलब्ध कराये गये है
कार्यक्रम की शुरुआत डीएओ सुनील कुमार, आत्मा के परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार, भूमि सरक्षण के उपनिदेशक लाल बाबू राम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया.
कृषि मेला में किसानों को गरमा फसल को बेहतर तरीके से लगाने की जानकारी दी गयी. डीएओ ने बताया कि जिला में मूंग की खेती के लिए गरमा मूंग के बीज का उत्पादन किया जायेगा. 30 गांवों को इसके लिए बीज ग्राम के रूप में चयनित किया गया है. जहां के किसानों का चयन कर 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज दिया जायेगा व वह इस बीज के माध्यम से अन्य किसानों के लिए बीज का उत्पादन करेंगे.
बीज प्रमाणन एजेंसी से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उस खेत के बीजों की जांच की जायेगी और यदि वह बीज मानकों पर खड़ा उतरा, तो उसे राज्य बीज निगम में बेचा जायेगा. उन्होंने कहा कि मूंग की खेती के लिए कृषि समन्वयक के सहयोग से किसानों की सूची बनायी जा रही है. वैसे किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर बीज मिलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >