काशीचक में 48 घंटे बाद आयी, तो 24 घंटे से वारिसलीगंज में गायब है बिजली

काशीचक/वारिसलीगंज : बारिस व हवा के कारण हुई गड़बरी के कारण काशीचक बाजार में बिजली 48 घंटे तक गायब रही. इससे बाजार वासियों को परेशानियों से जूझना पड़ा. बिजली नहीं रहने के कारण प्राय: लोगों का मोबाइल बंद होने की स्थिति में आ गया था. अंधेरे में दो रात गुजारना पड़ा़ गौरतलब है कि काशीचक […]

काशीचक/वारिसलीगंज : बारिस व हवा के कारण हुई गड़बरी के कारण काशीचक बाजार में बिजली 48 घंटे तक गायब रही. इससे बाजार वासियों को परेशानियों से जूझना पड़ा. बिजली नहीं रहने के कारण प्राय: लोगों का मोबाइल बंद होने की स्थिति में आ गया था.
अंधेरे में दो रात गुजारना पड़ा़ गौरतलब है कि काशीचक प्रखंड के लोगों को जुगाड़ टेक्नोलोजी के के तहत तीन पावरग्रिडों से बिजली की आपूर्ति करायी जा रही है़ प्रखंड के रेवरा, चंडीनोवा गांव को मायापुर पावडग्रिह जबकि, काशीचक, बेलड़, खखरी को शेखपुरा जिले के घुसकुरी पावरग्रीड व वौरी, सकरगंज, नूरीचक को वारिसलीगंज के पावरग्रिड से जोड़कर बिजली मुहैया कराया जा रहा है.
उधर, वारिसलीगंज में बारिश के कारण पिछले 24 घंटे से शहर व ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है. कर्मचारियों ने बताया कि पेड़ों पर पानी गिरने से बगल से गुजरी तार पर उसकी टहनियां स्पर्श कर रहीं है.
इस कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान हुई है. कर्मचारी बिजली बहाल करने को लेकर कार्य कर रहे हैं. इधर, लगातार बेहतर बिजली व्यवस्था का अभ्यस्थ हो चुके आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक की मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोग दुकानों का चक्कर लगा रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >