पार्षदों के बीच बंटा लैपटॉप हिसुआ. नगर पंचायत की बैठक में सभी 17 वार्ड पार्षदों को एक-एक लैपटॉप दिया गया़ वितरण नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार व कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार के हाथो हुआ़ गौरतलब है कि पार्षदों में लैपटॉप का वितरण नहीं होने की खबर प्रभात खबर ने पिछले सप्ताह निकाली थी. इस पर संज्ञान लिया गया़ पार्षदों को इसे 2015 में ही मिल जाना था, लेकिन मामला टला हुआ था़ लैपटॉप मिलने पर पार्षदों ने खुशी जतायी़ नगर पंचायत व वार्ड से जुड़े कार्यों का लेखा-जोखा व रिकार्ड आदि लैपटॉप में रखना आसान होगा़
पार्षदों के बीच बंटा लैपटॉप
पार्षदों के बीच बंटा लैपटॉप हिसुआ. नगर पंचायत की बैठक में सभी 17 वार्ड पार्षदों को एक-एक लैपटॉप दिया गया़ वितरण नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार व कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार के हाथो हुआ़ गौरतलब है कि पार्षदों में लैपटॉप का वितरण नहीं होने की खबर प्रभात खबर ने पिछले सप्ताह निकाली […]
