जलापूर्ति पाइप के लिए खोदे गये गड्ढे से हो रही परेशानी

जलापूर्ति पाइप के लिए खोदे गये गड्ढे से हो रही परेशानी प्रतिनिधि, नवादा (नगर)शहरी क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइन लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है. लेकिन, ठेकेदारों की मनमानी से सड़कों को तोड़ने के बाद गड्ढों को यू हीं छोड़ दिया जा रहा है. पाइप लाइन बिछाने में भी जिस […]

जलापूर्ति पाइप के लिए खोदे गये गड्ढे से हो रही परेशानी प्रतिनिधि, नवादा (नगर)शहरी क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइन लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है. लेकिन, ठेकेदारों की मनमानी से सड़कों को तोड़ने के बाद गड्ढों को यू हीं छोड़ दिया जा रहा है. पाइप लाइन बिछाने में भी जिस प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए उसे दरकिनार किया जा रहा है. एक पाइप से दूसरे पाइप को जोड़ने के लिए केवल वासर का इस्तेमाल हो रहा है. जबकि, इसे सील करने के लिए कोई विशेष उपाय नहीं किये जा रहे हैं. इसके कारण भविष्य में पाइप लाइनों से जल रिसाव की समस्या बनेगी. नगर के नवीन नगर क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के लिए जो गड्ढा किया गया है उसे जैसे-तैसे भर दिया गया है़ इससे सड़कों पर दुर्घटनाएं बढ़ी है. इस क्षेत्र में दर्जनों स्कूल, कोचिंग व ट्यूशन सेंटर संचालित होते हैं. इसके कारण विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >