रोह में 71 लीटर महुआ शराब बरामद, एक महिला गिरफ्तार

NAWADA NEWS.रोह थाना क्षेत्र के महरावों गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 71.5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया. वहीं दो अन्य आरोपित पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गये. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में महुआ शराब का निर्माण व बिक्री की जा रही है.

प्रतिनिधि, रोह रोह थाना क्षेत्र के महरावों गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 71.5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया. वहीं दो अन्य आरोपित पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गये. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में महुआ शराब का निर्माण व बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम स्थानीय चौकीदार व सशस्त्र बल के साथ गांव पहुंची और जांच शुरू की. जांच के क्रम में चंपा देवी के घर की तलाशी लेने पर 500-500 एमएल की 94 पाउच में 47 लीटर महुआ शराब बरामद हुई. घर के पीछे ड्रम में रखी कच्ची सामग्री भी मिली, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसके बाद पास स्थित एक झोपड़ी की तलाशी ली गयी, जहां से 500-500 एमएल के 49 पाउच, यानी 24.5 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी. पुलिस के अनुसार उक्त झोपड़ी गोपाली चौहान की बतायी जा रही है, जो पुलिस पहुंचने से पहले फरार हो गये. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर विधि सम्मत कार्रवाई की है व जांच के लिए नमूना सुरक्षित रखा है. मामले में चंपा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य नामजद आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है. रोह थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध नियमित रूप से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT SAURABH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >