सांख्यिकी स्वयंसेवकों का आंदोलन 21 से

सांख्यिकी स्वयंसेवकों का आंदोलन 21 से नवादा (सदर). आगामी 21 जनवरी से गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के करपी गांव से शुरू हो रहे स्वयंसेवकों के आंदोलन को सफल बनाने के लिए रविवार को जिला सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने बैठक कर कई निर्णय लिया. संघ के जिला कमेटी के अध्यक्ष राज कमल उर्फ […]

सांख्यिकी स्वयंसेवकों का आंदोलन 21 से नवादा (सदर). आगामी 21 जनवरी से गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के करपी गांव से शुरू हो रहे स्वयंसेवकों के आंदोलन को सफल बनाने के लिए रविवार को जिला सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने बैठक कर कई निर्णय लिया. संघ के जिला कमेटी के अध्यक्ष राज कमल उर्फ लालू जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में करपी गांव में शुरू हो रहे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में शामिल होने के लिए नवादा जिला से भी काफी संख्या में लोग भाग लेंगे. 21 जनवरी की सुबह सांख्यिकी स्वयंसेवकों का जत्था हरिश्चंद्र स्टेडियम से रवाना होगा. आज की बैठक में राजबल्लभ पासवान, सुनील कुमार, अखिलेश कुमार, शिव सागर चौधरी, पंकज केसरी, शिवशंकर कुमार, संजीव कुमार, नवलेश कुमार, मुकेश कुमार, प्रदीप पासवान, संजीव कुमार, दीपक प्रकाश, प्रवीण कुमार, रामप्रीत, सुप्रिया सुमन, कुंती कुमारी व सुषमा कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >