एक्स्ट्रा एक्टिविटी से बढ़ती है कार्यक्षमता अंतर शाखा इंडोर गेम प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया भागविभिन्न प्रतियोगिताओं में बैंककर्मियों ने आजमाये हाथफोटो-3प्रतिनिधि, नवादा (नगर)मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आयोजित अंतर शाखा इंडोर गेम सह सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को किया गया. सदर एसडीओ राजेश कुमार व आरएम शिवेंदू गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत की. सदर एसडीओ राजेश कुमार ने कहा कि सभी कर्मचारियों व अधिकारियों पर काम का दबाव रहता है. ऐसे व्यस्त माहौल में बैंक द्वारा अपने कर्मियों के लिए इस प्रकार का प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना निश्चित ही काफी अच्छा कदम है. इस प्रकार की प्रतियोगिता से कार्यक्षमता का विकास होता है. उन्होंने कहा कि खेल से सभी को जुड़ कर रहना चाहिए. यह हमारे शारीरिक व मानसिक विकास के लिए काफी लाभदायक है. कार्यक्रम में आरएम शिवेंदू गुप्ता ने कहा कि मध्य बिहार ग्रामीण बैंक हमेशा से कर्मियों व अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए काम करता रहा है. नवादा मंडल के 58 शाखा बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच यह मुकाबला हो रहा है. उद्घाटन के मौके पर बैडमिंटन संघ कि सचिव प्रबल प्रताप, रमेश चंद्र सिन्हा आदि भी मुख्य रूप से मौजूद थे. कई तरह की प्रतियोगिताएं हुईं आयोजितआयोजित प्रतियोगिता में इंडोर गेम के बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरमबोर्ड के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 40 वर्ष से ऊपर तथा 40 वर्ष से नीचे दो श्रेणियों में बांट कर सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. बैडमिंटन में 18 ग्रुप, टेबल टेनिस में सात ग्रुप, शतरंज में आठ ग्रुप, कैरमबोर्ड में 11 ग्रुप तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया. जबरदस्त प्रतियोगिता का दिखा नजाराअंतर शाखा इंडोर गेम्स व सांस्कृतिक कार्यक्रम में बैंक कर्मचारियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. मैच में जीत के लिए लोग जबरदस्त प्रयास करते दिखे. शतरंज में शह और मात के लिए खिलाड़ी आपस में जोर आजमाइस करते दिखे. अंपायर की भूमिका निभा रहे संतोष कुमार वर्मा काफी सजगता से जीत हार का फैसला कर रहे थे. टेबल टेनिस के बोर्ड पर आकर्षक शाॅट्स देखने को मिला. बैडमिंटन के कोर्ट में जबरदस्त स्मैस व शॉट देखने को मिल रहा था. डबल व सिंगल ग्रुपों में बंटे बैडमिंटन खिलाड़ी का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा. क्वीन का पीछा कर रहे कैरम खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी देखने लायक था. सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रीति सोनम द्वारा गाया गया गाना सभी को प्रभावित किया. इनके अलावा 10 अन्य बैंक कर्मियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया. मंच का संचालन वित्तीय साक्षरता सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने किया. विजेता बैंककर्मी हुए सम्मानितप्रतियोगिता में सफल हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लानेवाले बैंक कर्मियों को पुरस्कृत किया गया. शतरंज में बहादुरपुर के प्रबंधक अजहर अली ने प्रथम स्थान, शाखा कार्यालय फरहा के आलोक कुमार, मुरली दुआरी के सूयश सिन्हा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. टेबल टेनिस में प्रथम स्थान आरओ ऑफिस के खालिक अंसारी, द्वितीय स्थान अभिषेक कुमार तथा तृतीय स्थान नवादा ब्रांच के कुमार प्रत्यूष ने जीता. कैरमबोर्ड में पहला स्थान सुजीत कुमार, दूसरा स्थान शहवाज अनवर व तृतीय स्थान सुरजीत कुमार ने जीता. बैडमिंटन में 40 वर्ष से कम आयु वाले ग्रुप में कुमार प्रत्युश, सुशील कुमार व विद्यानंद विजेता रहे. वहीं, 40 साल से ऊपर आयु ग्रुप में अरुण कुमार, कृष्णा प्रसाद, अजहर अली, विजेता बने, टेबुल टेनिस के सीनियर ग्रुप में अरुण कुमार व वीरेंद्र कुमार सिंह विजेता रहे. सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रीति सोनम, दीपक कुमार, सुशील कुमार, गनौरी कुमार, दीप प्रकाश, राकेश कुमार, रंजीत कुमार, अरुण झा, शहवाज अनवर व विद्यासागर ने भाग लिया. सभी विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया. बैंक कार्य को सही ढंग से निबटाने का दिया निर्देशकार्यक्रम में आरएम ऑफिस व अन्य वरिष्ठ प्रबंधकों ने कर्मचारियों व अधिकारियों को बेहतर तरीके से काम करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम में शिवेंदु गुप्ता, एआरएम अरुण कुमार झा, वरिष्ठ प्रबंधक संजय कुमार, कपिलदेव प्रसाद आदि ने कुल माइंड से काम करते हुए दिये गये टारगेट को पूरा करने का निर्देश दिया. पूरे कार्यक्रम में मंच का संचालन वित्तीय साक्षरता सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने किया.
एक्स्ट्रा एक्टिविटी से बढ़ती है कार्यक्षमता
एक्स्ट्रा एक्टिविटी से बढ़ती है कार्यक्षमता अंतर शाखा इंडोर गेम प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया भागविभिन्न प्रतियोगिताओं में बैंककर्मियों ने आजमाये हाथफोटो-3प्रतिनिधि, नवादा (नगर)मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आयोजित अंतर शाखा इंडोर गेम सह सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत रविवार […]
