बहू को जला कर मार देने की प्राथमिकी दर्ज

बहू को जला कर मार देने की प्राथमिकी दर्ज मायके वालों को नहीं दी जानकारी, शव का पता नहींप्रतिनिधि, काशीचकबाजार के दौलाचक निवासी रामपदारथ सिंह के परिवारवालों द्वारा बहू को जला कर मार देने की प्राथमिकी काशीचक थाने में दर्ज करायी गयी है़ जानकारी के अनुसार, गया जिले के पांडेबिगहा निवासी सत्यनारायण सिंह ने अपनी […]

बहू को जला कर मार देने की प्राथमिकी दर्ज मायके वालों को नहीं दी जानकारी, शव का पता नहींप्रतिनिधि, काशीचकबाजार के दौलाचक निवासी रामपदारथ सिंह के परिवारवालों द्वारा बहू को जला कर मार देने की प्राथमिकी काशीचक थाने में दर्ज करायी गयी है़ जानकारी के अनुसार, गया जिले के पांडेबिगहा निवासी सत्यनारायण सिंह ने अपनी बेटी की शादी 10 वर्ष पहले दौलाचक निवासी चंदन कुमार के साथ की थी. प्राथमिकी में आवेदक ने बताया कि शादी के बाद मेरी बेटी पारिवारिक जीवन व्यतीत करते हुए तीन बच्ची को जन्म दिया़ मृतका के पिता ने बताया कि 11 जनवरी को दौलाचक गांव के लोगों द्वारा मेरी बेटी रिंकू कुमारी को परिवार वालों द्वारा जलाकर मार देने व शव को गायब कर देने की जानकारी मिली़ घटना की जानकारी मिलते ही बेटी के ससुराल दौलाचक आकर पता किया, लेकिन सही जानकारी नहीं दिया गया़ इसकी जानकारी थाने से प्राप्त करना चाहा, तो थाना प्रभारी द्वारा कोई भी जानकारी होने से इंकार किया. घटना की जानकारी के लिए पूरा प्रयास किया. इसमें मेरी बेटी को जलाकर मार देने व शव को गायब करने की भनक मिली़ थक हार कर उचित न्याय को लेकर काशीचक थाना में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराया़ थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार ने बताया कि घटना में पति चंदन सिंह, ससुर रामपदारथ सिंह, सास शैला देवी व नंदोई खखरी निवासी रंजीत सिह को आरोपित बनाया गया है़ आवेदक ने बताया कि परिवार वाले पूरी साजिश के तहत मेरी बेटी को जलाकर शव को गायब कर दिया़ थाना प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए बताया कि घटना के तह तक जाकर आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >