डीएम से बेटे की बरामदगी की गुहार

नवादा कार्यालय : अकबरपुर के बलिया बुजुर्ग के रहमतपुर टोला के गैनु मियां ने गुरुवार को डीएम मनोज कुमार से िमल कर अपने अपने अपहृत बेटे बरामद करने की गुहाल लगायी. डीएम को िदये आवेदन में गैनु मियां ने बताया कि वह मुरगा बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं उन्हांेने बताया है कि गांव […]

नवादा कार्यालय : अकबरपुर के बलिया बुजुर्ग के रहमतपुर टोला के गैनु मियां ने गुरुवार को डीएम मनोज कुमार से िमल कर अपने अपने अपहृत बेटे बरामद करने की गुहाल लगायी. डीएम को िदये आवेदन में गैनु मियां ने बताया कि वह मुरगा बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं
उन्हांेने बताया है कि गांव की ही बिन्नी देवी ने उनके 12 वर्षीय बेटे सोनू को बहला-फुसला कर अपने सहयोगियों की मदद से 29 अक्तूबर को अपहरण कर लिया़ वह सोनू राजकीयकृत मध्य विद्यालय, अकबरपुर में आठवीं का छात्र है. बिन्नी देवी शादी-शुदा औरत है. उसकी छवि साफ-सुथरा नहीं है. वह हमेशा अवैध तरीके के काम में लिप्त रहती है.
गैनु मियां ने आशंका जताया कि पता नहीं उनका बेटा जिंदा है या मार िदया गया है. वह बेटे के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा चुके हैं. उसका कांड संख्या-245/15 है. उन्होंने डीएम को बताया कि पुिलस की निष्क्रियता के कारण अभी तक बरामद नहीं हो सका है. डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी को अविलंब इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
गौरतलब है कि डीएम गुरुवार को जनता दरबार के तहत लोगों की शिकायतंे सुन रहे थे. इस दौरान नवादा प्रखंड के समाय के अजय कुमार ने इंदिरा आवास नहीं मिलने की शिकायत की.
उन्होंने कहा िक प्रतिक्षा सूची में उनके आगे व पीछे वाले को मकान मिल चुका है, लेकिन उनको नहीं मिला है. इसके अलावा अकबरपुर के बुधुआ के विशुनपुर के सहदेव पासवान ने सरकार से मिले जमीन पर गांव के एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने की शिकायत की.
जनता दरबार मेंअपर समाहर्त्ता महर्षि राम, जिला जन शिकायत पदाधिकारी वीणा प्रसाद, डीपीआरओ परिमल कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी धीरेंद्र झा, डीइओ गोरख प्रसाद, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा जषलोक कुमार, महिला विकास निगम के डीपीएम अनुग्रह प्रसाद तिग्गा, डॉ उमेश चंद्रा सहित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >