आरक्षी ने साथी को किया जख्मी मेस का पैसा मांगने की निकाला खून्नस गुरुवार को रणक्षेत्र बना खानपुर प्रशिक्षण केंद्रफोटो-12प्रतिनिधि, नवादा (सदर)गुरुवार को हिसुआ थाना क्षेत्र में स्थित खानपुर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में हुई मारपीट की घटना में डब्लू कुमार (आरक्षी नंबर 581) जख्मी हो गया. बाद में साथियों के सहयोग से उसे सदर अअस्पताल में भरती कराया गया. यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. आरक्षी डब्लू कुमार जिला पुलिस बल में चयनित होकर खानपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है. वह रोहतास जिले का रहनेवाला है. कुछ दिन पहले मेस का इंचार्ज भी रहा था. डब्लू ने बताया कि शुक्रवार को बोधगया जाने वाली कमान के तहत सभी आरक्षियों को बैच प्रदान किया जा रहा था. इसी मामले में आशुतोष पांडेय (आरक्षी संख्या 516) नालंदा के रहनेवाले से जब बैच के साथ रस्सी की मांग की गयी, तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिया. बूट से सीने पर चढ़ कर पिटाई की दी. सर पर भी गंभीर रूप से प्रहार किया. बाद में सहयोगियों ने इलाज के लिए पहुंचा है. डब्लू ने बताया कि मेस इंचार्ज के दौरान खाने का पैसा जब आशुतोष पांडये से मांगा गया, तो उसी समय से मारने के लिए धमकी दिया था. उसने बताया कि मारपीट की घटना के दौरान सीटीएस प्रभारी कौशल राय भी मौजूद थे. परंतु, उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया. घटना के बाद से खानपुर प्रशिक्षण केंद्र में दो गुटों में तनाव बना हुआ है. सदर अस्पताल में इलाजरत आरक्षी डब्लू की हालत गंभीर बनी हुई है. सदर अस्पताल में इलाज करने वाले चिकित्सक ने बताया कि सर में गहरी चोट लगी है. दो तीन बार उल्टी भी हुआ है. सर का दर्द बंद नहीं हुआ तो गहन चिकित्सा के लिए आरक्षी को पटना भेजा जा सकता है. बोले एसपी इस मामले को लेकर एक जांच कमेटी बनायी गयी है. जांच रिपोर्ट के बाद यह पता चल पायेगा किस कारण से दोनों के बीच मारपीट हुई. अनुशासन भंग करने वाले आरक्षी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी. दोषी पाये जाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी. विकास बर्मन, पुलिस अधीक्षक, नवादा
आरक्षी ने साथी को किया जख्मी
आरक्षी ने साथी को किया जख्मी मेस का पैसा मांगने की निकाला खून्नस गुरुवार को रणक्षेत्र बना खानपुर प्रशिक्षण केंद्रफोटो-12प्रतिनिधि, नवादा (सदर)गुरुवार को हिसुआ थाना क्षेत्र में स्थित खानपुर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में हुई मारपीट की घटना में डब्लू कुमार (आरक्षी नंबर 581) जख्मी हो गया. बाद में साथियों के सहयोग से उसे सदर अअस्पताल […]
