जनता दरबार के नाम पर खानापूर्ति रजौली. प्रखंड में प्रत्येक मंगलवार को बीडीओ के पास जनता दरबार लगाया जाता है. इसमें आयी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है. ऐसे में जनता का विश्वास उठता जा रहा है. कारण है कि कई पंचायतों के इंदिरा आवास तो बनाने की मंजुरी मिली हैं परंतु, उन्हें अब तक रुपये प्राप्त नहीं हुई है. साथ ही साथ विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, डीजल अनुदान, कबीर अंत्येष्टि के रुपये आदि दर्जनों ऐसे मामले हैं. जिन पर वह अपने अधिनस्त कर्मचारियों को जनता के सामने झूठी डांट-फटकार सुना कर छोड़ देते हैं. बीडीओ के इस रवैये से जनता परेशान हैं. हालांकि, इस मामले में बीडीओ ने कहा कि गंभीर मामलों की जांच करायी जाती हैं. इससे संबंधित रिपोर्ट जिला जन शिकायत कार्यालय को भेजी जाती है .अगर किसी को आपत्ति हो तो वह मामले को डीएम के जनता दरबार भी ले जा सकते हैं.
जनता दरबार के नाम पर खानापूर्ति
जनता दरबार के नाम पर खानापूर्ति रजौली. प्रखंड में प्रत्येक मंगलवार को बीडीओ के पास जनता दरबार लगाया जाता है. इसमें आयी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है. ऐसे में जनता का विश्वास उठता जा रहा है. कारण है कि कई पंचायतों के इंदिरा आवास तो बनाने की मंजुरी मिली हैं परंतु, उन्हें […]
