नियमों का उल्लंघन कर चल रहे भट्ठे

नियमों का उल्लंघन कर चल रहे भट्ठे नवादा (सदर). खनन विभाग द्वारा नियमों के धत्ता बता कर चलाये जानेवाले ईंट भट्ठों के खिलाफ अभियान के बाद भी जिले में कई ऐसे ईंट भट्ठा मालिक हैं, जो बगैर टैक्स जमा किये ही चला रहे हैं. सदर प्रखंड के बेरमी ग्राम स्थित मेहता ईंट उद्योग के मालिक […]

नियमों का उल्लंघन कर चल रहे भट्ठे नवादा (सदर). खनन विभाग द्वारा नियमों के धत्ता बता कर चलाये जानेवाले ईंट भट्ठों के खिलाफ अभियान के बाद भी जिले में कई ऐसे ईंट भट्ठा मालिक हैं, जो बगैर टैक्स जमा किये ही चला रहे हैं. सदर प्रखंड के बेरमी ग्राम स्थित मेहता ईंट उद्योग के मालिक द्वारा समय पर शुल्क जमा नहीं किये जाने संबंधी खनन विभाग द्वारा निर्देश जारी किया गया है. इसके बाद भी भट्ठा चल रहा है. इस संबंध में सहायक खनने निदेशक मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि शुल्क जमा नहीं करने पर ऐसे ईंट भट्ठा संचालक पर एफआइआर दर्ज कर उनकी संपत्ति जब्त कर ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >