दायबिगहा में लगा राजस्व वसूली शिविर

दायबिगहा में लगा राजस्व वसूली शिविर नरहट. ग्रामीणों की सुविधा के ध्यान में रखते हुए राजस्व वसूली के लिए पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है़ इस शिविर में लगान की वसूली, दाखिल खारिज, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र व अन्य राजस्व संबंधित कार्यों को निबटारा किया जाना है़ निर्धारित तिथि के अनुसार […]

दायबिगहा में लगा राजस्व वसूली शिविर नरहट. ग्रामीणों की सुविधा के ध्यान में रखते हुए राजस्व वसूली के लिए पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है़ इस शिविर में लगान की वसूली, दाखिल खारिज, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र व अन्य राजस्व संबंधित कार्यों को निबटारा किया जाना है़ निर्धारित तिथि के अनुसार बुधवार को दायबिगहा में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया़ सीओ रामभजन राम ने बताया इस शिविर में सात हजार रुपये राजस्व के रूप में वसूली की गयी. ग्रामीणों द्वारा दाखिल खारिज से संबंधित ग्यारह आवेदन जमा किया गया़ इस मौके पर सीआइ विजय भूषण प्रसाद मौजूद थे़ सीओ ने बताया कि अगला शिविर 20 जनवरी को पुनौल पंचायत के पत्तल बिगहा गांव में लगेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >