स्कूल ने शुरू किया छात्रों का नि:शुल्क नामांकन

स्कूल ने शुरू किया छात्रों का नि:शुल्क नामांकन नवादा (सदर). शहर के न्यू एरिया हनुमान नगर स्थित ग्रीनलैंड इंटरनेशनल स्कूल की ओर से छात्रों एवं अभिभावकों के हितों का ख्याल रखते हुए नामांकन शुल्क फ्री कर दिया है. स्कूल के डायरेक्टर महेश कुमार ने बताया कि विद्यालय द्वारा जनहित में यह कदम उठाया गया है. […]

स्कूल ने शुरू किया छात्रों का नि:शुल्क नामांकन नवादा (सदर). शहर के न्यू एरिया हनुमान नगर स्थित ग्रीनलैंड इंटरनेशनल स्कूल की ओर से छात्रों एवं अभिभावकों के हितों का ख्याल रखते हुए नामांकन शुल्क फ्री कर दिया है. स्कूल के डायरेक्टर महेश कुमार ने बताया कि विद्यालय द्वारा जनहित में यह कदम उठाया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि हजारीबाग, रांची, देहरादून आदि स्थानों से लाये गये शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दी जा रही है. विद्यालय में गरीब व मेधावी छात्र-छात्राओं के विशेष ऑफर दिया जा रहा है. संस्थान में रेलवे, बैंकिंग की तैयारी शिक्षकों के एक विशेष टीम द्वारा की जाती है. शिक्षकों द्वारा ही सभी छात्र-छात्राओं का सेट प्रैक्टिस की व्यवस्था की गयी है. जिले में ग्रीनलैंड इंटरनेशनल स्कूल द्वारा नि:शुल्क नामांकन की घोषणा से अभिभावकों में काफी खुशी देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >