अक्षर मेले में महिलाओं ने मचाया धमाल

अक्षर मेले में महिलाओं ने मचाया धमाल फोटो-16गोविंदपुर. प्रखंड के कोरिऔना संकुल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगन मे टोला सेवक व तालीमी मरकज के तहत बुधवार को अक्षर मेला का आयोजन किया गया. इस मेला का अध्यक्षता संकुल समन्यवयक सुरेश कुमार सुमन व प्रखंड केआरपी, टीपी आर्दशी द्वारा किया गया. मेले के दौरान नवसाक्षर […]

अक्षर मेले में महिलाओं ने मचाया धमाल फोटो-16गोविंदपुर. प्रखंड के कोरिऔना संकुल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगन मे टोला सेवक व तालीमी मरकज के तहत बुधवार को अक्षर मेला का आयोजन किया गया. इस मेला का अध्यक्षता संकुल समन्यवयक सुरेश कुमार सुमन व प्रखंड केआरपी, टीपी आर्दशी द्वारा किया गया. मेले के दौरान नवसाक्षर महिलाओं के बीच कई प्रकार के कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं के बीच अंक पहचानों शब्द पहचानों अक्षर पहचानों का आयोजन किया गया. अक्षर दौड़ में प्रथम विजेता गीता देवी कोरिऔना, दूसरा विजेता सुनैना देवी दनियार, तीसरा विजेता संजुला देवी एकतीया व अंक दौड़ के प्रथम विजेता सुजु देवी एकतीया, दूसरा विजेता ललीता देवी कोरिऔना, तीसरा विजेता प्रमिला देवी शिकरीया. शब्द दौड़ के प्रथम विजेता लालमंती देवी शिकरीया, दूसरा विजेता चमन देवी कोरिऔना, तीसरा विजेता रंजु देवी एकतीया के बीच दिवार घड़ी, हाथ घड़ी, स्टील थाली देकर सम्मानित किया गया. वहीं मेले में सामिल होने वाली सभी महिलाओं के बीच सांत्वना पुरस्कार दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >