पुत्रवधु ने सास व देवर पर दर्ज कराई प्राथमिकी

पुत्रवधु ने सास व देवर पर दर्ज कराई प्राथमिकी रजौली. सिरोडावर पंचायत अंतर्गत चौथा गांव के दिलिप मिस्त्री की पत्नी बबीता देवी ने अपने सास कुलवती देवी व देवर पिंटू मिस्त्री पर मार पीट कर घर से बाहर कर देने की लिखित आवेदन रजौली थाना को देकर न्याय की गुहार लगायी है. बबीता देवी ने […]

पुत्रवधु ने सास व देवर पर दर्ज कराई प्राथमिकी रजौली. सिरोडावर पंचायत अंतर्गत चौथा गांव के दिलिप मिस्त्री की पत्नी बबीता देवी ने अपने सास कुलवती देवी व देवर पिंटू मिस्त्री पर मार पीट कर घर से बाहर कर देने की लिखित आवेदन रजौली थाना को देकर न्याय की गुहार लगायी है. बबीता देवी ने बताया कि सिरोडावर पंचायत के सरपंच राधो प्रसाद द्वारा छह माह पहले भी फैसला पंचायत स्तर पर किया गया था. लेकिन, पंचायत के फैसला को भी नहीं माना गया. उसके बाद भी मारपीट करता हैं इसको लेकर घर से अलग बधार में झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं. उसके बाद भी सास व देवर द्वारा बराबर मारपीट व गाली ग्लौज किया जाता है. इसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. यह जानकारी एसआइ राजेंद्र राम ने दी और बताया कि अारोपित को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >