30 वर्षों से फरार आरोपित सहित दो गिरफ्तार

30 वर्षों से फरार आरोपित सहित दो गिरफ्तार वारिसलीगंज. साम्बे गांव निवासी गनौरी यादव को स्थानीय पुलिस ने सोमवार को जानवर चराने के दौरान बधार से गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, श्री यादव के विरुद्ध वर्ष 1985-86 में कौआकोल थाने के गुलनी गांव की घटना में अारोपित है. उस समय से पुलिस व न्यायालय को […]

30 वर्षों से फरार आरोपित सहित दो गिरफ्तार वारिसलीगंज. साम्बे गांव निवासी गनौरी यादव को स्थानीय पुलिस ने सोमवार को जानवर चराने के दौरान बधार से गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, श्री यादव के विरुद्ध वर्ष 1985-86 में कौआकोल थाने के गुलनी गांव की घटना में अारोपित है. उस समय से पुलिस व न्यायालय को चकमा देकर फरार चल रहा था. अंतत: हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान श्री यादव को सजा सुनाया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जानवर चराते हुए गनौरी को गिरफ्तार किया गया. वह गेडुआ वस्त्र धारण कर पुलिस व न्यायालय से बचता रहा. इधर, एक अन्य मामले में माफी गली निवासी शंकर कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >