स्वामत्वि राशि का भुगतान करने की अपील

स्वामित्व राशि का भुगतान करने की अपील हिसुआ. क्षेत्र में चल रहे चिमनी भट्ठा के संचालकों ने अब तक स्वामित्व राशि का भुगतान नहीं किया है. सीओ पिंटू कुमार ने बताया कि क्षेत्र के ईंट भट्ठों का सर्वेक्षण कर मालिकों को चालान जमा करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन अब तक कोई फलाफल नहीं […]

स्वामित्व राशि का भुगतान करने की अपील हिसुआ. क्षेत्र में चल रहे चिमनी भट्ठा के संचालकों ने अब तक स्वामित्व राशि का भुगतान नहीं किया है. सीओ पिंटू कुमार ने बताया कि क्षेत्र के ईंट भट्ठों का सर्वेक्षण कर मालिकों को चालान जमा करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन अब तक कोई फलाफल नहीं आया है़ क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक ईंट-भट्ठे चल रहे हैं. इसमें 15 को अवैध चिह्नित किया गया है़ सीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक बार फिर अपील की जा रही है़ इसके बाद कार्रवाई की जायेगी़ उन्होंने चालान जमा कर एक प्रति अंचल कार्यालय में जमा करने की अपील की है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >