डीडीसी ने की बीडीओ के साथ की बैठक

डीडीसी ने की बीडीओ के साथ की बैठक नवादा (सदर). सोमवार को डीडीसी एसएम कैसर सुल्तान ने जिले भर के सभी बीडीओ के साथ बैठक कर इंदिरा आवास से जुड़े कार्यों की समीक्षा की. वित्तीय वर्ष 2015-16 में इंदिरा आवास से संबंधित फंड ट्रांसफर के मामले में जानकारी प्राप्त की. समय सीमा के अंदर कार्य […]

डीडीसी ने की बीडीओ के साथ की बैठक नवादा (सदर). सोमवार को डीडीसी एसएम कैसर सुल्तान ने जिले भर के सभी बीडीओ के साथ बैठक कर इंदिरा आवास से जुड़े कार्यों की समीक्षा की. वित्तीय वर्ष 2015-16 में इंदिरा आवास से संबंधित फंड ट्रांसफर के मामले में जानकारी प्राप्त की. समय सीमा के अंदर कार्य पूरा नहीं करने वाले बीडीओ को फटकार लगाते हुए दो दिनों के भीतर योजना से संबंधित फाइल तैयार करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि 11 जनवरी को नवादा के प्रभारी श्रवण कुमार इंदिरा आवास निर्माण से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >