मीडिया प्रभारी के निधन पर शोकसभा

मीडिया प्रभारी के निधन पर शोकसभा नवादा (सदर). जदयू की ओर से सोमवार को राजद के जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया. पार्टी के जिलाध्यक्ष जीवन लाल चंद्रवंशी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि काफी मिलनसार छवि के नेता के निधन से पार्टी के साथ-साथ समाज […]

मीडिया प्रभारी के निधन पर शोकसभा नवादा (सदर). जदयू की ओर से सोमवार को राजद के जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया. पार्टी के जिलाध्यक्ष जीवन लाल चंद्रवंशी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि काफी मिलनसार छवि के नेता के निधन से पार्टी के साथ-साथ समाज के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है. शोक व्यक्त करनेवालों में पूर्व अध्यक्ष ललन प्रसाद कुशवाहा, प्रवीण चंद्रवंशी, ईश्वरी कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, विपिन दांगी, अरुण कुमार रंजन, मकदुम इस्लाम, दिनेश प्रसाद यादव, नरेंद्र यादव, बिंदु देवी, अनिल मंडल, अभय सिंह, सच्चिदानंद सिंह आदि शामिल है. लोगों ने उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इधर मजदूर सामुदायिक समिति की ओर से भी अरुण वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया. लेवर को-ऑपरेटिव के इंचार्ज दिनेश कुमार अकेला तथा वीभा राज कंपनी के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार उपाध्याय ने वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की. शोक व्यक्त करने वालों में रतन ठाकुर, रामबिलास मांझी, धर्मेंद्र मांझी, सुरेश मांझी, भोनू मांझी, प्रदीप कुमार, प्रकाश कुमार पिंटू आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >