क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी

क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी रजौली. इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है. कुछ दिन पहले ही मुरहेना गांव में चोरों ने ताला तोड़कर मोबाइल दुकान में चोरी कर लिया था. इसके बाद चोरों का मनोबल और बढ़ गया है. कृपाल पेट्रोल पंप पर लगा हुआ 10 चक्का ट्रक से चोरों ने दो […]

क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी रजौली. इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है. कुछ दिन पहले ही मुरहेना गांव में चोरों ने ताला तोड़कर मोबाइल दुकान में चोरी कर लिया था. इसके बाद चोरों का मनोबल और बढ़ गया है. कृपाल पेट्रोल पंप पर लगा हुआ 10 चक्का ट्रक से चोरों ने दो सौ लीटर डीजल रविवार की रात ही चुरा कर निकाल लिया. जब ट्रक के चालक ने सोमवार की सुबह ट्रक को चालू किया, तो ट्रक चालू ही नहीं हुआ. ट्रक चालक ने ट्रक के डीजल टैंक को देखा, तो डीजल टैंक में एक लीटर भी डीजल नहीं था. इसकी जानकारी कृपाल पेट्रोल पंप के मैनेजर सुनील कुमार को दी तो पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि रात में 11 बजे के बाद पेट्रोल पंप बंद कर दिया जाता है. इसी बीच चोरों ने ट्रक से डीजल चोरी की होगी. यह जानकारी ट्रक के मालिक सिमरकोल निवासी प्रेमन सिंह ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >