सचिव बनने के विवाद को लेकर स्कूल में तालाबंदी नवादा (नगर). डेढ वर्षों से सचिव नियुक्त नहीं होने के विवाद को लेकर मध्य विद्यालय दिऔरा में गांव के लोगों ने शनिवार को तालाबंदी कर दी. गांव नीरज कुमार, लखन सिंह, पवन सिंह, विकास कुमार व जयनंदन कुमार आदि ने स्कूल में तालाबंदी कर सचिव की नियुक्ति सही ढंग से करने की मांग की. नीरज कुमार ने बताया कि विद्यालय के सचिव का चुनाव पिछले डेढ़ साल से नहीं हुआ है. इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा डीएम के जनता दरबार में भी आवेदन दिये गये हैं. बावजूद सचिव का चुनाव नहीं हुआ है. इसके कारण स्कूल में एमडीएम सहित अन्य विकास का काम ठप पड़े हैं. गांववालों ने पारदर्शी तरीके से स्कूल के सचिव का चुनाव कराने की मांग की.
सचिव बनने के विवाद को लेकर स्कूल में तालाबंदी
सचिव बनने के विवाद को लेकर स्कूल में तालाबंदी नवादा (नगर). डेढ वर्षों से सचिव नियुक्त नहीं होने के विवाद को लेकर मध्य विद्यालय दिऔरा में गांव के लोगों ने शनिवार को तालाबंदी कर दी. गांव नीरज कुमार, लखन सिंह, पवन सिंह, विकास कुमार व जयनंदन कुमार आदि ने स्कूल में तालाबंदी कर सचिव की […]
