अगलगी में हजारों की संपति राख रोह. प्रखंड के डुमरी पंचायत के गाजीपुर गांव निवासी शिवनंदन राजवंशी का घर जलकर राख हो गया. अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है. अगलगी में आधा दर्जना मवेशी भी झुलस गये हैं. जानकारी के अनुसार, रात में करीब दो बजे अचानक घर के पिछबाड़े से आग की लपटें तेज हो गयी है. अगलगी में घर के अनाज, कपड़ा के अलावा टीवी, सोलर पलेट, बैटरी व जेवरात भी जल गये. अगलगी में कम से कम 50 हजार रुपये की संपति का नुकसान बताया जा रहा है. इसके अलावा गाय, बैल व झुलस गयी है. मौके पर लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील केवट ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है. पड़ोसियों के रहमो-करम पर घटना के बाद रह रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही सीओ अमरेश कुमार ने पीड़ित परिवार को एक क्विंटल अनाज के अलावा तत्काल सहायाता के तहत साढ़े चार हजार रुपये देने की घोषणा की है.
अगलगी में हजारों की संपति राख
अगलगी में हजारों की संपति राख रोह. प्रखंड के डुमरी पंचायत के गाजीपुर गांव निवासी शिवनंदन राजवंशी का घर जलकर राख हो गया. अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है. अगलगी में आधा दर्जना मवेशी भी झुलस गये हैं. जानकारी के अनुसार, रात में करीब दो बजे अचानक घर के पिछबाड़े से […]
