केस उठाने के लिए आरोपित दे रहे धमकी

केस उठाने के लिए आरोपित दे रहे धमकी नवादा (सदर). काशीचक प्रखंड अंतर्गत रेवरा के हजारी मिस्त्री ने कांड संख्या 109/15 के अारोपितों द्वारा धमकी दिये जाने की शिकायत एसपी से की है. हजारी मिस्त्री ने बताया कि 16 दिसंबर की रात में गांव के ही गोरेलाल सिंह ने घर में घुस कर पोती के […]

केस उठाने के लिए आरोपित दे रहे धमकी नवादा (सदर). काशीचक प्रखंड अंतर्गत रेवरा के हजारी मिस्त्री ने कांड संख्या 109/15 के अारोपितों द्वारा धमकी दिये जाने की शिकायत एसपी से की है. हजारी मिस्त्री ने बताया कि 16 दिसंबर की रात में गांव के ही गोरेलाल सिंह ने घर में घुस कर पोती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया. इस मामले को लेकर काशीचक थाने में दर्ज करायी गई एफआइआर को वापस लेने के लिए अारोपित द्वारा तरह-तरह की धमकी दी जा रही है. हजारी मिस्त्री ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि स्थानीय थाने को इसकी सूचना दिये जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. उन्होंने एसपी से सुरक्षा के साथ-साथ अभियुक्त को गिरफ्तार करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >