इलाज के अभाव में मरीज ने तोड़ा दम

इलाज के अभाव में मरीज ने तोड़ा दम नवादा (सदर). सदर अस्पताल में शनिवार को इलाज के अभाव में एक और मरीज ने दम तोड़ दिया. सीने में दर्द की शिकायत के बाद नारदीगंज प्रखंड के ओड़ो निवासी 48 वर्षीय रतीश मिश्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मरीज […]

इलाज के अभाव में मरीज ने तोड़ा दम नवादा (सदर). सदर अस्पताल में शनिवार को इलाज के अभाव में एक और मरीज ने दम तोड़ दिया. सीने में दर्द की शिकायत के बाद नारदीगंज प्रखंड के ओड़ो निवासी 48 वर्षीय रतीश मिश्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मरीज को दो-तीन दवाएं दी, जिसके बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी. मरीज की हालत बिगड़ता देख ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ बीके सिन्हा ने मरीज को शहर के किसी दूसरे नर्सिंग होम में ले जाने की सलाह दी. परंतु, जब तक मरीज के दूसरे डॉक्टर के पास पहुंचाया जाता है. इससे पहले मरीज ने दम तोड़ दिया. मरीज के परिजन अरविंद मिश्र ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. समय रहते अस्पताल के चिकित्सक द्वारा समुचित इलाज किया जाता तो सतीश मिश्रा का निधन नहीं होता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >