लॉटरी से हुए ट्रांसफर-पोस्टिंग नवादा (नगर). पदस्थापित नर्सों का ट्रांसफर-पोस्टिंग लॉटरी सिस्टम द्वारा किया गया. पोस्टिंग में नाजायज राशि लिये जाने की शिकायत के बाद डीएम मनोज कुमार ने सख्ती दिखाते हुए सभी पहले से नर्सों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को रद्द करते हुए पुन: लॉटरी सिस्टम द्वारा पदस्थापना करने का निर्देश दिया था. इसी के आलोक में डीएम के ओएसडी मुकेश रंजन की देखरेख में सदर अस्पताल में पदस्थापना से वंचित 29 नर्सों का पोस्टिंग किया गया. सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि सभी पोस्टिंग को पारदर्शी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है. डीएम के आदेशानुसार सभी 29 नर्सों के पोस्टिंग लॉटरी द्वारा हुई है. पर्यवेक्षक के रूप में ओएसडी मुकेश रंजन भी मौजूद थे.
लॉटरी से हुए ट्रांसफर-पोस्टिंग
लॉटरी से हुए ट्रांसफर-पोस्टिंग नवादा (नगर). पदस्थापित नर्सों का ट्रांसफर-पोस्टिंग लॉटरी सिस्टम द्वारा किया गया. पोस्टिंग में नाजायज राशि लिये जाने की शिकायत के बाद डीएम मनोज कुमार ने सख्ती दिखाते हुए सभी पहले से नर्सों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को रद्द करते हुए पुन: लॉटरी सिस्टम द्वारा पदस्थापना करने का निर्देश दिया था. इसी के आलोक […]
